Uttar Pradesh

कांवड़ियों का पहला जत्था वैद्यनाथ धाम को रवाना, मंत्री मयंकेश्वर शरण ने दिखाई हरी झंडी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 13 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जिले में सावन माह में पूर्वोत्तर भारत मे देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के जलाभिषेक को कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। 151 कांवड़ियों के इस जत्थे को जायस रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुभकामनाएं देकर हरी झंडी दिखाई।

दरअसल सावन के महीने में बड़ी संख्या में कांवड़िये भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम जाते है। रविवार को तिलोई विधानसभा के अलग अलग इलाक़ो से 151 कांवड़िये वैद्यनाथ धाम देवघर जाने के लिए निकले। डीजे की धुन पर नाचते गाते सभी श्रद्धालु कांवड़ियों ने आज इलाके के शिव मंदिरों का दर्शन किया उसके बाद हाथ मे ध्वजा थामे जयघोष करते हुए जायस रेलवे स्टेशन आए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर पूरे रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जायस रेलवे स्टेशन पर आए श्रद्धालुओं को स्थानीय विधायक और प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुभकामनाएं दीं और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। सभी कांवड़िये ट्रेन से वाराणसी फिर सुल्तानगंज पहुचेंगे जहां से वो कांवर लेकर 150 किलोमीटर पैदल देवघर जाएंगे।

ये भी पढ़ें  फिल्म 'जन नायकन' को सुप्रीम कोर्ट से झटका... याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, अब हाई कोर्ट तय करेगा इसका भविष्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link