Uttar Pradesh

स्कूल मर्जर व बिजली संकट पर सपाइयों का गुस्सा फूटा…कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 15 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में सपा की लोहिया वाहिनी ने मंगलवार को स्कूल मर्जर व बिजली संकट के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया।

सुल्तानपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार की सुबह सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर स्कूल मर्जर के निर्णय का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 30 से कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को 2-3 किलोमीटर दूर पढ़ने जाना पड़ रहा है। सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान जिले में गहरा रहे बिजली संकट पर आक्रोश व्यक्त किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि मामूली बारिश में भी बिजली आपूर्ति दो-दो दिन तक बाधित रहती है। गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और ट्रांसफॉर्मर बदलने की आवश्यकता है। सपा ने आरोप लगाया है कि चांदा थाने में भाजपा सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सपाइयों ने प्रदर्शन के बाद गवर्नर को सम्बोधित एक ज्ञापन भी प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा।

ये भी पढ़ें  आंधी-तूफान का कहर...96 की मौत, दो महिलाओं के गर्दन सिर कटे, बरेली में टीन शेड संग उड़ा युवक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link