लखनऊ, 20 मई 2026:
उत्तर भारत में कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग बरस रही है, जो लोगों को झुलसा रही है। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश भर में सबसे गर्म जिला रहा। बुधवार को यहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे स्थान पर प्रयागराज व महाराष्ट्र अमरावती रहा। दोनों जगह पारा 46 के पार पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में गर्मी का सितम ऐसा है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। यूपी के बुंदेलखंड में इस समय गर्मी चरम पर पहुंच गई है। तीन-चार दिन से यहां इतनी तपन है कि लोग झुलस रहे है। यहां तापमान 47 से 48 डिग्री तक रह रहा है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे है।
बुंदेलखन लगातार तीन दिनों से देश भर में सबसे गर्म जिला रहा है। बुधवार को पारा 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी तापमान 48.2 के आसपास था। सोमवार को भी बांदा का पारा 47.6 था।
लखनऊ में भी कई दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। घर से लोग जब सुबह 8 या 9 बजे ऑफिस के लिए निकलते हैं तो पसीने से लथपथ होकर पहुंचते हैं। झुलसाने वाली गर्मी के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है।
लखनऊ में बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को सताया। तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी तापमान 42 डिग्री के पार रहा। सोमवार को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ताजनगरी आगरा भी गर्मी से तप रही है। इसका प्रभाव यहां आने वाले पर्यटकों पर भी पर रहा है। पर्यटन स्थल होने के कारण विदेशी पर्यटक और देश भर से लोग ताजमहल को देखने आते हैं, लेकिन इस समय यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला कम हो गया है।
ताजनगरी में तापमान 40 से ऊपर रहता है। भुध्वार को यहाँ तापमान 44 गिग्री दर्ज किया गया। मगलवार को भी गर्मी बुधवार से ज्यादा थी। मंगलवार को तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान 44.5 डिग्री रहा।






