NationalUttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामा! राम मंदिर चढ़ावा विवाद, NEET पेपर लीक पर विपक्ष आक्रामक, कार्यवाही स्थगित

विपक्ष ने सरकार को घेरा, खड़गे बोले- लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल, केसी वेणुगोपाल ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में जांच की मांग की, सरकार ने 8 विधेयकों पर विपक्ष से सहयोग मांगा

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026:

संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही सोमवार को सियासी पारा चढ़ गया। पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, NEET पेपर लीक, एथनॉल ब्लेंडिंग, मणिपुर और छात्रों के प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित करनी पड़ी।
parliament-monsoon-session-ruckus-neet-paper-leak-ram-mandir-row-adjourned (2)

लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय धोखाधड़ी, चोरी और गबन के आरोपों को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने सदन की सामान्य कार्यवाही रोककर इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर मुद्दों पर संसद में जवाब देने से बच रही है।
parliament-monsoon-session-ruckus-neet-paper-leak-ram-mandir-row-adjourned (3)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

ये भी पढ़ें:

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के द्वार पर मीडिया को संबोधित करते हुए सदन में सार्थक और तर्कपूर्ण चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र दोनों अगर प्रो-एक्टिव हों तो बेहद प्रोडक्टिव साबित होते हैं। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।
parliament-monsoon-session-ruckus-neet-paper-leak-ram-mandir-row-adjourned (4)

सरकार ने मानसून सत्र के दौरान आठ विधेयक पेश करने की तैयारी की है और विपक्ष से इन पर सार्थक चर्चा की अपील की है। हालांकि, सत्र के पहले ही दिन जिस तरह राम मंदिर चढ़ावा विवाद और NEET पेपर लीक ने संसद को हिला दिया, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो सकता है।

सत्र से पहले लोकसभा में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए नई सीटें आवंटित की हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य सांसदों की सीटों में भी फेरबदल हुआ है।

ये भी पढ़ें  Exam Reform की कमान अब 'आधार' के शिल्पकार के हाथ... जानिए कौन हैं नंदन नीलेकणी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button