CrimeUttar Pradesh

पुलिस का बदमाशों से हुआ सामना, एक को गोली मारकर पकड़ा, दूसरे को भागते समय दबोचा

मयंक चावला

आगरा, 18 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा जिले की थाना जगदीशपुरा पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि दूसरे बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जगदीशपुरा पुलिस बीती रात पथोली बिचपुरी रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस पर बदमाशों ने बिचपुरी पथोली मार्ग पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों बदमाश स्कूटी से गिर गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार हुए बदमाशों की पहचान साहिल और शशांक निवासी जगदीशपुरा आगरा के रूप में हुई। साहिल के ऊपर अलग-अलग जिलों के कई थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वही शशांक पर छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों गैंग बनाकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की स्कूटी व एक तमंचा बरामद किया हैं।

ये भी पढ़ें  CM युवा योजना से बदली UP के युवाओं की तस्वीर, 10 हजार स्टार्टअप बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link