National

POK में बेखौफ धूम रहा है मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर, खुफिया रिपोर्ट से खुलासा!

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2025

हाल ही में जारी ख़ुफ़िया सूत्रों की रिपोर्ट से पता चला है कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में देखा गया है। मसूद को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में देखा गया है।

माना जा रहा है कि वह बहावलपुर से 1000 किलोमीटर से भी ज़्यादा दूर है। पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने हाल ही में मसूद के बारे में कहा था कि वह अफ़ग़ानिस्तान में हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वह पाकिस्तानी धरती पर पाया जाता है, तो उसे भारत को सौंप दिया जाएगा।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि उसे हाल ही में स्कार्दू में, खासकर सादपारा रोड इलाके के आसपास देखा गया था। इस इलाके में दो मस्जिदें, उससे जुड़े मदरसे और कई सरकारी व निजी गेस्टहाउस हैं। मसूद अज़हर 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा हमले के पीछे है, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। वह इन हमलों का मास्टरमाइंड है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  पाकिस्तान बनने के बाद भी हिंदू-मुस्लिम विवाद खत्म नहीं होगा: डॉ. आंबेडकर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link