Uttarakhand

उत्तराखंड : STF ने रुद्रपुर से अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को दबोचा, 8 पिस्टल बरामद

देहरादून/रुद्रपुर, 24 जुलाई 2025:

उत्तराखंड एसटीएफ को पंचायत चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग व धरपकड़ अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने बुधवार रात संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुख्यात तस्कर खजान सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में 32 बोर की 5 पिस्टल और प्वाइंट 30 बोर की 3 पिस्टल शामिल हैं। बागवाला, थाना रुद्रपुर निवासी खजान सिंह पहले भी लूट और अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में खजान सिंह ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश के बहरानपुर क्षेत्र से सरताज नामक तस्कर से अवैध हथियार खरीदता था। अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। यह गिरोह कई वर्षों से सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : 189 करोड़ के LUCC चिटफंड घोटाले की CBI करेगी जांच, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

ये भी पढ़ें  हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में उत्सव...राष्ट्रपति आज दर्शन-पूजन कर स्थापित करेंगीं राम यंत्र, साथ रहेंगे योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link