Uttarakhand

केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून, 7 मई 2025:

केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते शनिवार को रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस हेलिकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके चलते पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की।

हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने एहतियातन हेलीपैड के बजाय सड़क पर लैंडिंग की। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और बाकी हेलीकॉप्टर सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी हैं। घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा : टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, पूर्व सीएम रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link