Uttar Pradesh

विद्युत विभाग की समीक्षा कर योगी ने चेताया… ट्रिपिंग और ओवरबिलिंग रोकें अफसर

लखनऊ, 25 जुलाई 2025:

यूपी में विद्युत वितरण व्यवस्था व आपूर्ति में आ रही खामियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक बुलाई। सीएम ने सभी डिस्कॉम से रिपोर्ट तलब कर कहा न बिजली की कमी है, न फंड की फिर भी हो रही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सही बिल समय पर और हर मौसम में निर्बाध आपूर्ति मिलनी चाहिए।

यूपी के कई जिलों में विद्युत व्यवस्था पर उठ रहे सवाल को लेकर सीएम योगी ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को उन्होंने हाईलेवल मीटिंग बुलाई और अफसरों के पेच कसे। सीएम ने ट्रिपिंग, ओवरबिलिंग और कटौती पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने लाइन लॉस घटाने, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और स्मार्ट मीटरिंग को ब्लॉक स्तर तक ले जाने का निर्देश दिया। सीएम ने बिजली को केवल सेवा नहीं, बल्कि आम आदमी के सम्मान से जुड़ा विषय बताया और हर मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जून में रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट की मांग सफलतापूर्वक पूरी की गई। जनता को हर मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए। हर उपभोक्ता को समय पर सही बिल मिले और कोई फॉल्स बिलिंग न हो। लाइन लॉस को कम से कम करने के लिए हर डिस्कॉम अपने स्तर पर ठोस प्रयास करे और ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने और तकनीकी सुधार करें। स्मार्ट मीटरिंग को ब्लॉक स्तर तक विस्तार दें। कृषि फीडरों के तेजी से पृथक्करण और सभी ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  पेंशनर्स हितों की अनदेखी…22 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link