Uttar Pradesh

इलाके में घूमता मिला जिला बदर अपराधी…पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा

मयंक चावला

आगरा, 27 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा जिले की शाहगंज पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त अकमद अली उर्फ छोटू मेवाती को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पांच माह पूर्व जिला बदर होने के बाद भी इलाके में बाइक से घूम रहा था। उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।

मेवात कॉलोनी थाना शाहगंज में रहने वाले बदमाश
अकमद अली उर्फ छोटू मेवाती को छह फरवरी को जिला बदर अपराधी घोषित किया गया था। उसके ऊपर जिले के कई थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को पता चला कि वह आगरा आकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता है। थाना शाहगंज पुलिस ने बीती रात पृथ्वी नाथ फाटक पुलिस चौकी पर चेकिंग शुरू की तभी बाइक पर सवार छोटू मेवाती को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वो फतेहपुर सिकरी रोड वायु विहार की तरफ तेजी से बाइक लेकर भागा पुलिस ने उसका पीछा किया।

ये भी पढ़ें:

बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छोटू मेवाती पर दूसरे धर्म की युवती को भगाने, लड़कियों से छेड़खानी, शाहगंज थाने के सिपाही से हाथापाई, एलआईयू कर्मी के बेटे से मारपीट, एक स्कूल के बाहर लगातार अशांति फैलाने और लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देना जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब जिला बदर बदमाश अहमद अली के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  बजट में MSP को कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित किसानों की मांगों पर कुछ भी नहीं : कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link