Uttarakhand

हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

हरिद्वार, 27 जुलाई 2025

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दुखद हादसा हुआ है। रविवार (27 जुलाई) को हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बता दे कि श्रावण मास होने के कारण रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। श्रद्धालु की संख्या ज्यादा होने के कारण उसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बारे में पूरी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।


उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर घटना पर प्रतिक्रिया दी। पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत दल घटनास्थल पर हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित बातचीत कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार... धामी ने दी 191 करोड़ की मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link