Uttar Pradesh

UP : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया ये आरोप

लखनऊ, 1 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास सोमवार को एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल लेकर वहां पहुंची थी। उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। खुद को आग लगाने से पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला अपने पति संदीप और दो बच्चे के साथ आई थी।

हाई-सिक्योरिटी जोन में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को पास के गौतमपल्ली थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। ​महिला ने अपनी पहचान हरदोई के पिहानी की रोली देवी के रूप में बताई। उसने आरोप लगाया कि हरदोई के ही रहने वाले विक्की मिश्रा ने उसे लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये ठग लिए।

ये भी पढ़ें:

रोली देवी ने बताया कि यह उसकी जीवन भर की कमाई थी। जब उसे न मकान मिला और न ही उसके पैसे वापस हुए तो उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन हरदोई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ​पीड़िता ने बताया कि विक्की मिश्रा ने पहले तो पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह उसे धमकाने लगा।

Advertisement

हरदोई पुलिस से मदद न मिलने पर उसने निराश होकर आत्महत्या करने का कदम उठाया। ​गौतमपल्ली के इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी हरदोई पुलिस को दे दी गई है आगे की कार्रवाई हरदोई पुलिस के आने के बाद की जाएगी।

ये भी पढ़ें  ईरान में सत्ता परिवर्तन! वरिष्ठ धर्मगुरु अराफी बने अंतरिम सुप्रीम लीडर... जानिए क्या होगी भूमिका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link