Uttar Pradesh

सिन्धी समाज का संकल्प : विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ, चालीहा साहिब महोत्सव में आह्वान

लखनऊ, 5 अगस्त 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर स्थित सिन्धु नगर सिन्धी पंचायत में आयोजित चालीहा साहिब महोत्सव में सिन्धी समाज ने एकजुट होकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ, विदेशी छोड़ो अभियान को अपना समर्थन दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने पूजा करने के साथ भगवान झूलेलाल के भक्ति गीतों पर झूमकर नृत्य और भांगड़ा किया। सिन्धु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, सिन्धी पंचायत कृष्णानगर के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, महामंत्री महेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष नीरज राजपाल, लाल चंद मंजर, दिनेश रायचंदानी आदि ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि सिन्धी समाज न तो विदेशी वस्तुएं खरीदेगा और न ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बेचेगा।

राजाजीपुरम झूलेलाल मंदिर के प्रमुख संजय जसवानी ने भी पूजा के बाद समाज से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। इसी तरह चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी, पटेल हिरवानी ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि सिन्धी समाज दीवाली जैसे त्योहारों पर चाइनीज झालरों, मूर्तियों और सजावटी सामानों का बहिष्कार करेगा और भारत में बने देसी दीयों व सामग्रियों का उपयोग करेगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आदि लाटभैरव रामलीला के पांचवां दिन -- काशी का धन-धानेश्वर कुंड बना सरयू, केवट ने भगवान श्रीराम को कराया नदी पार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link