National

बंगाल में गरजी ममता बनर्जी: मैं शेरनी हूं, मुझे कमजोर मत समझो

झारग्राम, 6 अगस्त 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बिगुल बजा दिया है। झारग्राम में जनसभा के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और कहा, “जब तक मैं न चाहूं, तब तक कोई मुझे हरा नहीं सकता। मैं शेरनी हूं, घायल करोगे तो और खतरनाक बन जाऊंगी।”

जनसभा में ममता बनर्जी ने अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब उन पर गोलियों से हमला हुआ था और पूरा शरीर खून से लथपथ था, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष उन्हें कमजोर न समझे क्योंकि वह अभी भी पूरी ताकत से मैदान में हैं।

चुनाव आयोग द्वारा उनके चार अधिकारियों को निलंबित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए ममता ने आयोग को अमित शाह का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल इस राजनीतिक पक्षपात को बर्दाश्त नहीं करेगा। “अगर हिम्मत है तो मेरे अधिकारियों को सजा दो, लेकिन याद रखना, मैं लड़ना जानती हूं।”

सीएम ने राज्य कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “आप जनता के लिए काम करते हैं, आपकी रक्षा मेरी जिम्मेदारी है।”

ये भी पढ़ें:

मतदाताओं से भी उन्होंने अपील की कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचें, क्योंकि यह उनकी पहचान है। उन्होंने एनआरसी का हवाला देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और बंगाली भाषा पर हो रहे हमलों की भी आलोचना की।

Advertisement

ममता बनर्जी ने साफ किया कि अगर वह हारेंगी, तो वह केवल उनकी मर्जी से होगा। उनका कहना था, “आप मुझे तभी हरा सकते हैं, जब मैं पद छोड़ने का फैसला करूं।”

ये भी पढ़ें  ठोस जमीन तलाशने में लगा रहा संगठन...असमंजस में फंसे राजनैतिक फैसले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link