Uttar Pradesh

गोल्ड रिफाइनरी शॉप से 80 लाख का सोना-चांदी चोरी, शटर पर अपने ताले जड़ गए चोर

अनमोल शर्मा

मेरठ, 10 अगस्त 2025 :

यूपी के मेरठ जिला मुख्यालय पर बसे शहर के कागजी बाजार स्थित गोल्ड रिफाइनरी शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 6 किलो चांदी व 750 ग्राम सोना पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर शटर पर अपने ताले लगा गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी ने नए ताले देखे तो चौंक पड़ा। ताले तोड़ने के बाद अंदर गायब माल की जानकारी हुई। व्यापारी के ही मुताबिक चुराए गए सोना चांदी की कीमत लगभग 80 लाख है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के सहारे जांच में जुटी है।

मेरठ शहर की मास्टर कॉलोनी में रहने वाले सतीश मराठा की बाला जी मार्केट की रबड़ी वाली गली में दुकान है। यहां पर सोना-चांदी रिफाइन करने का काम होता है। रक्षाबंधन के दिन दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। तिजोरी की चाबी दुकान के अंदर काउंटर में रखी थी। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ा, चाबी निकालकर तिजोरी खोली और सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। जाते-जाते चोर शटर पर अपने साथ लाये नए ताले जड़ दिए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

सुबह सतीश दुकान खोलने पहुंचे तो शटर पर नए ताले देखे आसपास व्यापारी भी जमा हो गए। नए तालों को तोड़ा गया तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम, एएसपी अंतरिक्ष जैन, थाना कोतवाली प्रभारी और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान और आसपास के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। एसपी सिटी ने बताया कि तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। पुराने कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चोरी गए माल का सटीक वजन और कीमत व्यापारी से लिखित ली जाएगी।

ये भी पढ़ें  Love Affair Tragedy: तंग पत्नी ने साथ छोड़ा, प्रेमिका चाची से भी झगड़ा, युवक ने जहर खाकर दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link