Uttar Pradesh

हाइवे पर ट्रेलर में फंसकर घिसटती रही बाइक में लगी आग…हादसे में युवक ने दम तोड़ा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 11 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जिले में ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक ट्रेलर में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटती गई इसके बाद बाइक में आग लग गई। आग से बाइक जलकर राख हो गई जबकि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सड़क हादसा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे प्रेम शाह गांव के पास हुआ। यहां देर रात ट्रेलर की बाइक से टक्कर हो गई।हादसे में बाइक ट्रेलर में फस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ठोकर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक की सूरत आग लगने के बाद और बिगड़ गई।

रात के समय हादसा होने से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटाने में देर नहीं की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रंजीत पुत्र राधेश्याम निवासी पूरे जालिम शाह मड़वा के रूप में हुई। परिजन युवक की दर्दनाक मौत देख सदमे की हालत में दिखे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UPSSSC JE Recruitment : डिप्टी CM आवास के बाहर गरजे 4,612 अभ्यर्थी, रखीं ये मांगें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link