Uttarakhand

उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर रोक, सीएम धामी के निर्देश… संवेदनशील स्थलों की पहचान करें

देहरादून, 11 अगस्त 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की तत्काल पहचान करने को कहा, ताकि संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके।

सीएम ने स्पष्ट किया कि चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर किसी भी प्रकार की नई बसावट या नए निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों और नालों के किनारों पर सरकारी या निजी निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और उनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने के आदेश दिए गए।

उन्होंने चेतावनी दी कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आपदा से बचाव के लिए रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें:

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  माल्टा महोत्सव में सीएम धामी ने लिया हिस्सा, पहाड़ी किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उठाया ये कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link