Uttarakhand

उत्तराखंड : विधानसभा का मानसून सत्र कल से…सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैण

देहरादून, 18 अगस्त 2025 :

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र भराड़ीसैण में कल यानी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा। बारिश के अलर्ट के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी मानसून सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार को भराड़ीसैण पहुंच गए। स्वागत के बीच उन्होंने कहा कि सरकार सत्र के लिए तैयार है।

विधानसभा के मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज भराड़ीसैण पहुंचने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होगा वहीं मौसम विभाग ने 22 तक बारिश भी होने का अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें:

भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अब तक 32 विधायकों की ओर से 547 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नेहा सिंह राठौर को मिला एक और नोटिस... अब इस पुलिस ने किया तलब, 7 दिनों के भीतर दर्ज कराना होगा बयान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link