Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 15 यात्री घायल

आगरा, 20 अगस्त 2025:

यूपी के आगरा जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही एक स्लीपर कोच बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे फतेहाबाद इलाके के किलोमीटर 26.400 पर हुआ। बस तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। उस समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। उनमें ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक झटका लगने पर यात्रियों की नींद खुली तो उन्होंने खुद को गहरी खाई में पलटी बस में फंसा पाया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व यूपीडा टीम को सूचना दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक नशे में था। 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बस चला रहा था। वहीं, हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल यात्रियों में अधिकतर कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  कई लोगों से लूट चुका था मोबाइल...पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा बदमाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link