Uttar Pradesh

लखनऊ : सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन, SIR को बंद करने की मांग

लखनऊ, 21 अगस्त 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय से निकलकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं और वहां घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर मतगणना में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता के भरोसे पर टिकी है, लेकिन वोट चोरी जैसी घटनाएं इस विश्वास को तोड़ रही हैं।

जूही सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सभा सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगी और जनता के वोट की हर हाल में रक्षा करेगी।

ये भी पढ़ें:

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR चुनावों में गड़बड़ी करने और मतगणना प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला सिस्टम है। महिला सभा ने इसे लोकतंत्र की पारदर्शिता पर हमला और जनता के वोट की चोरी का जरिया करार दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक SIR को बंद नहीं किया जाता, सपा इसका विरोध जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें  "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव को 2000 रुपये का जुर्माना लगाया"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link