Uttar Pradesh

आगरा : 25 हजार के इनामी सत्यभान को पुलिस ने गोली मारकर कर दबोचा, 15 साल से था फरार

मयंक चावला

आगरा, 4 सितंबर 2025:

यूपी के आगरा के डौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश सत्यभान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। सत्यभान करीब 15 वर्षों से फरार था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार डौकी थाना पुलिस को कोलारा कला जंगल के पास चेकिंग के दौरान सत्यभान दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने सत्यभान को हिरासत में लेने के साथ मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप ने बताया कि सत्यभान निवासी सूरज नगर, चित्राहट 15 सालों से फरार था। वह हरियाणा में पहचान छिपाकर रह रहा था। वह लूट और चोरी जैसी वारदातों में शामिल रहा है। इलाज के बाद पुलिस ने सत्यभान को कोर्ट में पेश किया।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली : चुनाव चोरी के सबूतों का दावा, कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button