Uttar Pradesh

लखनऊ : CM आवास के पास एक्ट्रेस ने की आत्मदाह की कोशिश, रेप केस में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध

​लखनऊ, 6 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास शनिवार को एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह करने की कोशिश की। नोएडा से लखनऊ पहुंची एक्ट्रेस ने सीएम आवास से कुछ दूर सड़क पर लगे बैरिकेडिंग के पास अपने शरीर पर बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी एक्ट्रेस को पकड़ती नजर आ रही हैं।​एक्ट्रेस को तुरंत थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एक्ट्रेस ने हरियाणवी फोक सिंगर उत्तर कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

​इसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर 25 दिन बाद केस दर्ज हुआ, लेकिन एक्ट्रेस का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, यहां तक कि आरोपी की लोकेशन बताने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। न्याय न मिलने से परेशान होकर नोएडा के सेक्टर-53 की रहने वाली एक्ट्रेस ने यह कदम उठाया। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी चेतावनी दी थी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह कर लेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कांशीराम जयंती पर मायावती का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- ‘अच्छे दिन’ और ‘पीडीए’ जनता को भ्रमित करने वाले नारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link