NationalStateUttar Pradesh

आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे, UP अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का शुभारंभ

नॉएडा, 25 सितंबर, 2024

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में उद्यमियों के महाकुंभ यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह भी शामिल होंगे।

25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में वियतनाम मुख्य साझेदार है। इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों के 2500 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ 3.5 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेड शो यूपी को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें  भारतीयों को वजन कम करने की जरूरत है.. मोदी के लाल किले के भाषण में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी..!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button