Uttar Pradesh

सफाई कराते समय सेफ्टिक टैंक में गिरे चाचा-भतीजे… जहरीली गैस ने ली दोनों की जान

अमित मिश्र

प्रयागराज, 6 सितंबर 2025 :

यूपी के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में घर के पास बने शौचालय के सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य की हालत भी बिगड़ गई। एक साथ दो मौतों से परिवार सदमे में है।

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि सैदाबाद गांव में रहने वाले धर्मराज यादव (48) अपने भतीजे विनय यादव (14) पुत्र राजबली यादव के साथ पुराने सेफ्टी टैंक की सफाई करा रहे थे। इसी दौरान ढक्कन खोलते ही दोनों 15 फीट गहरे टैंक में गिर पड़े। उन्हें बचाने की कोशिश में राजबली यादव और पड़ोसी सुनील उर्फ डॉक्टर चौहान भी टैंक में जा गिरे और बेहोश हो गए।

Advertisement

इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसी तरह प्रयास कर ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। चारों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धर्मराज और विनय को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजबली और सुनील का प्राथमिक उपचार चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  गोशालाओं से बनेगा ‘ग्रीन गोल्ड’... जानिए क्या है UP सरकार का 2100 करोड़ का मास्टरप्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link