Uttar Pradesh

अमेठी : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर ने मनाया स्थापना दिवस…मेले में महिलाओं ने लगाए स्टॉल

आदित्य मिश्र

अमेठी,15 सितम्बर 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर ने सोमवार को अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सुबह सभी अधिकारी एवं कार्मिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद क्वार्टर गार्द ने डीआईजी मदन कुमार को सलामी दी गई।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन में डीआईजी मदन कुमार ने सभी कार्मिकों से अपने कर्तव्यों को समयबद्ध और पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बल के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को सर्वोपरि बताते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। परंपरानुसार समूह केंद्र परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का डीआईजी मदन कुमार ने निरीक्षण किया। कार्मिकों के परिवारजन एवं बच्चे भी मेले में शामिल हुए। स्टॉलों पर स्वादिष्ट व्यंजन और अन्य सामग्री आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थापना दिवस समारोह में जवानों और उनके परिवारों ने उत्साह से भाग लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अयोध्या दीपोत्सव 2025: दीपों की आभा में दमकेगा विकास...और संवरेंगे राम की पैड़ी व सरयू घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link