Lucknow City

लखनऊ में अब मायावती का नंबर… 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा आवास, बोले… न्याय करो

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विरोध- प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। वे मंत्रियों व नेताओं के आवास का घेराव कर रहे हैं। शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरने के बाद अभ्यर्थियों ने रविवार को बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम मायावती के बंगले को घेरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक भर्ती में आरक्षण में कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए “बहन जी न्याय करो, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो” और “PDA को न्याय दो” के नारे लगाए। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक पत्र भी बसपा के एक पदाधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इससे हाई सिक्योरिटी वाले स्थान पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार की सुप्रीम कोर्ट में लचर पैरवी के कारण उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। वे कई वर्ष से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।आगामी 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई निर्धारित है, जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार से सशक्त और प्रभावी पैरवी की मांग की है।

Advertisement

इससे पहले शनिवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर विरोध जताया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  ATS के नाम से वीडियो कॉल और टेरर फंडिंग का डर… लखनऊ में 80 लाख की ठगी से ऐसे बचे रिटायर्ड इंस्पेक्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link