Unnao City

छठ महापर्व का उल्लास : शुक्लागंज गंगा घाट पर दिखी श्रद्धा की अनोखी छटा, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

प्रमोद पासी

उन्नाव, 27 अक्टूबर 2025:

यूपी के उन्नाव में शुक्लागंज गंगा घाट पर छठ महापर्व को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को श्रद्धालु महिलाओं ने अपने पति और परिवार की खुशहाली के लिए गंगा किनारे पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से घाटों पर सफाई, सजावट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, भूमि समतलीकरण, और कचरा हटाने का कार्य कराया गया है।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp Image 2025-10-27 at 7.48.53 PM
chhath puja mela unnao 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा टीमों का गठन किया है, जो मेले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

नगर पालिका गंगा घाट अध्यक्ष कौमुदी पांडे, प्रतिनिधि संदीप पांडे, अधिशासी अधिकारी, सभासद और गंगा घाट कोतवाली प्रभारी अपने दल-बल सहित लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की देखरेख में जुटे हैं।

इस बार छठ महापर्व पर गंगा घाटों का दृश्य बेहद मनमोहक है। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट श्रद्धा के माहौल को और भी खास बना रही है।

WhatsApp Image 2025-10-27 at 7.48.54 PM
Unnao chhath mela

ये भी पढ़ें  गंगा नहाने गई थी टोली...गहरे पानी मे समाए दो दोस्त, तीन की जान बची, देर रात मिले शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link