Raebareli City

बेकाबू बस ने साइकिल सवार मां-बेटी को कुचला… दोनों की मौत, चालक को पुलिस को सौंपा

हादसे से दिखा लोगों में आक्रोश, राहगीरों का आरोप नशे में था ड्राइवर, बछरावां से लालगंज की ओर जा रही थी बस

रायबरेली, 24 नवंबर 2025

गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल से जा रहीं मां-बेटी की जान चली गई। नाराज ग्रामीणों ने बस को रोककर ड्राइवर को पकड़ लिया है। उस पर नशे में होने का आरोप लगा है।

बताया गया कि बस बछरावां से लालगंज की ओर जा रही थी। रास्ते मे अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई, जिसमें मां बिट्टू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बेटी शिवानी (17) को गंभीर हालत में बछरावां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दोनों ताला गांव जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  टंकी से टोंटी तक जल-जीवन-मिशन में सब पर डिजिटल नजर...'जल सारथी' ऐप पर दिखेगा ब्यौरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link