Uttar Pradesh

यूपी:भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से घुस रहा ब्राज़ील नागरिक गिरफ्तार

महाराजगंज,11 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के
महाराजगंज ज़िले में भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों ने अवैध रूप से नेपाल से भारत मे प्रवेश करते समय एक ब्राजील नागरिक को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए ब्राजील नागरिक के पास भारत मे प्रवेश करने का वीजा एंव कोई भी वैध कागजात नही थे जिसके बाद एसएसबी जवानों ने पुलिस के गिरफ्त में दे दिया ।

जानकारी के मुताबिक ब्राजील निवासी 32 वर्षीय जोआकिम डॉस सैंटोस नेटा पेशे से वेबसाइट डिजाइनर है और काम की तलाश में भारत के राजस्थान जाना चाह रहा था। उसके पास भारत मे प्रवेश करने के लिए वीजा नहीं था इसलिए अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश करना चाह रहा था लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी की चौकसी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

ये भी पढ़ें:

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि पकड़े गए विदेशी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement

ये भी पढ़ें  योगी ने दी 2131 करोड़ की सौगात, कहा...यूपी में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link