Lucknow City

लखनऊ: ऊंची दुकान घटिया पकवान! छापेमारी में लुलु हाईपर मार्केट और डबरू द चाप को किया गया बंद

लखनऊ के सात मॉल में हुई बड़े पैमाने की जांच में लुलु हाईपर मार्केट, डबरू द चाप और केएफसी में गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद इन्हें तुरंत बंद या रोकने के निर्देश दिए गए।

लखनऊ, 3 दिसंबर 2025 :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सात बड़े मॉल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और शासन की संयुक्त 14 टीमों ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें तीन जगह बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। सबसे गंभीर मामले लुलु मॉल में देखने को मिले, जहां लुलु हाईपर मार्केट और ‘डबरू द चाप’ आउटलेट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

1d209778-7de3-40ed-b528-efdb64ad17fb
Major Violations Found in Lucknow Malls; Outlets Shut Down

जांच टीम ने पाया कि लुलु हाईपर मार्केट में कई खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग तिथियों में हेरफेर किया गया है, जिससे एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। टीम ने खामियों के ठीक होने तक हाईपर मार्केट को सील कर दिया। वहीं, डबरू द चाप आउटलेट के संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके और यह स्पष्ट हुआ कि यह बिना किसी अनुमति के चल रहा था। ऐसे में इसे भी तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए।

उधर सिनेपॉलिस मॉल में स्थित केएफसी आउटलेट में साफ-सफाई की गंभीर कमी मिली। रसोई क्षेत्र में गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों ने संचालन को रोकने का आदेश दिया और निर्देश दिए कि आवश्यक सुधार किए बिना आउटलेट दोबारा चालू नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

अभियान के दौरान लुलु, पलासियो, फीनिक्स, सिनेपॉलिस, एमराल्ड, वेव और फन रिपब्लिक मॉल के फूड कोर्ट्स में रॉ मटेरियल, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, मशीनरी और हाइजीन स्टैंडर्ड की गहन जांच हुई। टीमों ने फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता से लेकर लाइसेंस और पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों तक सभी पहलुओं का परीक्षण किया। कई प्रतिष्ठानों में लेबलिंग, तिथि अंकन, दस्तावेजों की अनुपलब्धता और स्वच्छता को लेकर खामियां सामने आईं।

पूरे अभियान में कुल 63 निरीक्षण किए गए, 58 खाद्य नमूने लिए गए और 34 प्रतिष्ठानों को तत्काल सुधार के नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा दो प्रतिष्ठानों को पंजीकरण श्रेणी से लाइसेंस श्रेणी में अपग्रेड कराने के निर्देश दिए गए। FSDA अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के इन इलाकों में आज शाम तक बिजली कटौती... प्रभावित होंगे हजारों लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link