National

रामजन्मभूमि में कन्नड़ कलाकारों की रामलीला ने मन मोहा…चौपाइयों व जयघोष से गूंजा परिसर

जब कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री गीता के नेतृत्व में 90 कलाकारों की टीम पहुंची, ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मानित

अयोध्या, 15 दिसंबर 2025:

रामनगरी अयोध्या में सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला, जब कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री गीता के नेतृत्व में कलाकारों की टीम ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलीला का मंचन किया। रामकथा की चौपाइयों और जयघोष के बीच हुए इस मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

dffffdb9-0d78-430a-b296-2d5ce9141151

वीरा मदकारी नायक सांस्कृतिक कला क्लब, बंगलूरू से आए लगभग 90 कलाकारों ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया। संवाद, नृत्य और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से रामकथा के प्रमुख दृश्य मंच पर जीवंत हो उठे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

ये भी पढ़ें:

रामलीला के मंचन को देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु रामकथा के प्रत्येक दृश्य में गहरी रुचि लेते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन अयोध्या निवासी संध्या ने किया।

कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकार दल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दर्शक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  मायावती ने भाजपा व कांग्रेस को चेताया, कहा... संविधान विरोधी चेहरा बदलें, बसपा उठाएगी आवाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link