Uttar Pradesh

सांप्रदायिक हिंसा के बाद बहराइच के गांव में तनाव:रामगोपाल मिश्रा की मौत हुई थी

बहराइच 14 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी गांव में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद गांव में तनाव है।
इस हिंसा में गांव के रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी जिनका शव उनके गांव पहुंचा।

शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से रामगोपाल मिश्रा की हत्या हुई। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मुस्लिम पक्ष को कुछ नहीं कहा जबकि दूसरे पक्ष को लाठियों से मारा।

ग्रामीण महसी तहसील में शव रखकर धरना-प्रदर्शन करना चाह रहे हैं जबकि प्रशासन उन्हें समझा रहा है।

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल तुरंत ही इस मामले का संज्ञान लिया था और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी की सुरक्षा के गारंटी दी जाए लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी ऐसे लोगों को चिन्हित करके कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : पानी की टंकी साफ करते समय दर्दनाक हादसा, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link