हिंदू समाज पार्टी का प्रदर्शन… जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग रखी
हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष में खून से लिखा पत्र पीएम मोदी को भेजा
लखनऊ, 21 दिसंबर 2025:
राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज चौराहे पर हिंदू समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की।
हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी व सरोज नाथ योगी की अगुवाई में हजरतगंज चौराहा देर तक नारों से गूंजता रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम जनसंख्या की बढ़ोतरी चिंता का विषय है और सरकार को इस पर कानून बनाना चाहिए। हमने प्रधानमंत्री मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे पीएम आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे। आगे कहा कि देश में हिंदू व सनातन खतरे में है। इसे इस्लामिक राष्ट्र नहीं बनने दिया जाएगा।

सरोज नाथ ने कहा कि देश में हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। इस दिशा में काम नहीं किया गया तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। हमें बलिदान देना पड़ेगा तो देंगे लेकिन गजवा ए हिंद की मंशा पूरी नहीं होने देंगे।






