Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश: विधायक थप्पड़ कांड में अंततः मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी, 16 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री
के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में अंततः छह दिन बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विधायक की शिकायत के आधार पर योगेश वर्मा को थप्पड़ मारनेवाले अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह पर
लूट, जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी समेत आधा दर्जन धाराओं में ज़िले की सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।
अवधेश और उसकी पत्नी पुष्पा को बीजेपी संगठन पार्टी से निकाल चुका है।
पिछली 9 अक्टूबर को सहकारी समिति की चुनाव के दौरान यह थप्पड़ कांड हुआ था।
अपनी शिकायत को लेकर उक्त विधायक लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं और विधान सभा स्पीकर सतीश महाना से भी मिले थे।






