Uttarakhand

सीएम धामी ने युवा शक्ति से जोड़ा भारत का लक्ष्य, ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर दिया ये संदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने युवाओं को स्वदेशी, अनुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का संदेश दिया

योगेंद्र मलिक

देहरादून,12 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-01-12 at 12.34.24 PM

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह विचार देश की मजबूत नींव रखने में युवाओं को लगातार प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने जीवन में अनुशासन और उद्देश्य को प्राथमिकता देने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-01-12 at 12.33.49 PM

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

सीएम धामी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने तथा अपने राष्ट्र कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : वन्यजीवों से नुकसान पर बढ़ेगी राहत, अब ततैया-मधुमक्खी के हमले पर भी मिलेगा मुआवजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button