Sitapur City

नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी… पुलिस ने सिखाया सबक, 15,500 जुर्माना संग बाइक सीज

वीडियो बनाकर पोस्ट करने के बाद पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला, पुलिस ने कहा रील व लाइक्स के लिए जान खतरे में न डालें

सीतापुर, 17 जनवरी 2026:

नेशनल हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने 120 किमी. की तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी और 15,500 रुपये का चालान काटा।

120 की स्पीड में दिखा रहा था करतब

कनवाखेड़ा बाईपास की सर्विस लेन पर युवक करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान वह स्टंट करता नजर आया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। रील के जरिए ज्यादा लाइक और फॉलोअर्स पाने के चक्कर में युवक ने अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल दिया।

ये भी पढ़ें:

वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस

वीडियो सामने आते ही यातायात पुलिस ने जांच शुरू की। यातायात प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि स्टंट में इस्तेमाल हुई बाइक मोहम्मद आरिफ साहा के नाम पर रजिस्टर्ड है। नियमों के उल्लंघन पर बाइक को सीज कर दिया गया और 15,500 रुपये का चालान किया गया है।

दोबारा गलती न करने की चेतावनी

पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत दी है कि आगे से ऐसी हरकत न करे। अफसरों का कहना है कि हाईवे पर स्टंट करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। यातायात पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि रील और लाइक्स के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर न लगाएं।

ये भी पढ़ें  केरल : चोरी-छुपे अपनी 78 वर्षीय मां को कब्र में दफना रहा था बेटा, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link