NationalReligious

अयोध्या : मौनी अमावस्या पर सरयू घाटों पर गूंजे जयकारे, स्नान-दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जोन-सेक्टर में बंटी अयोध्या, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्रतिबंधित रहा वाहनों का आवागमन

अयोध्या, 18 जनवरी 2026:

रामनगरी अयोध्या में आज मौनी अमावस्या के पावन स्नान का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हो गया है। सरयू नदी के घाटों पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, जप-तप और अन्नदान का खास महत्व होता है, इसी वजह से देश-प्रदेश से भारी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे हैं।

सुबह से ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। हर तरफ ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंज रहे हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के साथ एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी तैनात हैं। सरयू घाटों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.35.08 AM

ये भी पढ़ें:

पुलिस और प्रशासन हर आने-जाने वाले रास्ते पर नजर रखे हुए है ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न हो। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग से प्लान तैयार किया है। प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए प्रमुख लिंक मार्गों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

भीड़ ज्यादा होने पर श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से इन्हीं जगहों पर रोका जा रहा है, ताकि घाटों पर दबाव न बढ़े और स्नान व्यवस्था सुचारू बनी रहे। आज स्नान के बाद कल 19 जनवरी को भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.35.09 AM

डीएसपी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर खास नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। रामनगरी में आस्था का यह महापर्व पूरे श्रद्धा और शांति के साथ संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आ रही है।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.35.09 AM (1)

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमला: वीएचपी ने बताया नरसंहार, 25 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link