Raebareli City

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला अहम सुराग… सुरक्षित घर लौटे भटके दो मासूम, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रायबरेली पुलिस ने खेल-खेल में भटके दो मासूम बच्चों को चंद घंटों में सुरक्षित बरामद कर उनके माता-पिता के हवाले किया, जिससे परिजनों के चेहरे पर राहत और मुस्कान लौट आई

विजय पटेल

रायबरेली, 19 जनवरी 2026:

रायबरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मासूम बच्चों को चंद घंटों में सकुशल तलाश कर उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ गांव का है, जहां राम सुमिरन के सात और छह वर्षीय बच्चे घर के बाहर साइकिल चला रहे थे और खेल-खेल में जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बछरावां की ओर निकल गए।

बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर अरुण नौहवार और मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर बच्चों के सुराग तलाशने शुरू किए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-19 at 1.27.03 PM

Advertisement

जांच के दौरान लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बच्चों की साइकिल से जाते हुए फुटेज मिले। इस फुटेज से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस टीम ने बछरावां की दिशा में कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों के चेहरे पर राहत और मुस्कान लौट आई। पुलिस की तत्परता और जिम्मेदाराना कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इस प्रयास की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में सियारों का कहर : धान काटते समय किसानों पर हमला, एक सियार को घेरकर मार गिराया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link