Raebareli City

राहुल गांधी का रायबरेली में सियासी शो, ‘2029 के कप्तान’ वाले पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस नेता ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विजय पटेल

रायबरेली, 20 जनवरी 2026:

रायबरेली के सांसद एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। बीती रात वह लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिला और आज दिनभर वे विभिन्न कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।सुबह करीब नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के डेलीगेशन से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद राहुल गांधी ने करोड़ों रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। दोपहर में वह आईटीआई स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचकर रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। खेल मैदान में युवाओं के बीच राहुल गांधी की मौजूदगी को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-20 at 11.23.06 AM

स्टेडियम के बाद राहुल गांधी नगर पालिका चेयरमैन के आवास पहुंचकर पूर्व में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देंगे। इसके पश्चात वह रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव जाएंगे। वहां आयोजित ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों और मजदूरों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के दौरे के दौरान रायबरेली में एक अनोखा और चर्चित पोस्टर भी लगाया गया। इसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। पोस्टर में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को क्रिकेट खिलाड़ी की पोशाक में पवेलियन की ओर साथ-साथ चलते हुए दिखाया गया है। दोनों ने ‘इंडिया’ लिखी टी-शर्ट पहन रखी है और हाथ में बल्ला थामे हुए हैं। पोस्टर में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को संरक्षण देने का संदेश भी दर्शाया गया है।

Rahul Gandhi's Political Show in RaeBareli Today
Rahul Gandhi’s Political Show in RaeBareli Today

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस नेता राहुल निर्मल द्वारा लगवाया गया है। पोस्टर में दोनों नेताओं को ‘2029 का कप्तान’ बताया गया है। राहुल गांधी का यह दौरा विकास, खेल और रोजगार से जुड़ा होने के साथ राजनीतिक संदेश के कारण भी चर्चा में बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button