Entertainment

‘ओ रोमियो’ ट्रेलर रिलीज: गैंगस्टर की लव स्टोरी ने बढ़ाई फिल्म देखने की बेचैनी, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

क्राइम, एक्शन और रोमांस से भरपूर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अविनाश तिवारी की दमदार भूमिका और विवादित लव एंगल भी चर्चा का केंद्र बन गया है

मनोरंजन डेस्क, 21 जनवरी 2026:

शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहिद का सनकी गैंगस्टर अंदाज और अविनाश तिवारी का क्रूर किरदार दर्शकों को स्क्रीन से जोड़ने में कामयाब रहा है। वहीं, शाहिद और तृप्ति डिमरी के बीच की नोकझोंक और रोमांस भी फिल्म देखने के लिए उत्सुकता बढ़ा रहा है।

कहानी में गैंगस्टर और लव स्टोरी

फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा और तृप्ति डिमरी सपना दीदी के किरदार में हैं। ट्रेलर में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और एक्शन सीन नजर आते हैं। कहानी में एक मोड़ आता है, जब सपना दीदी का किरदार शाहिद को छोड़ देती है और उसी प्यार में हुसैन उस्तरा ‘रोमियो’ बन जाता है। वहीं नाना पाटेकर पुलिस ऑफिसर के रोल में शाहिद को चेतावनी देते रहते हैं। ट्रेलर में बिना बीप किए गए संवाद और हिंसक दृश्य ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों की याद दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें:

अविनाश तिवारी की दमदार एंट्री

ट्रेलर में अविनाश तिवारी का किरदार भी काफी प्रभावशाली दिखा। उनका एंगर और डायलॉग डिलीवरी शाहिद कपूर के किरदार को टक्कर देती नजर आई। ट्रेलर देखते ही ऐसा लगता है कि शाहिद ‘कबीर सिंह’ जैसी वाइब दे रहे हैं, लेकिन अविनाश तिवारी का अलग और खतरनाक अंदाज इसे पूरी तरह से अलग बनाता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने शाहिद कपूर के साथ पहले भी ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट। ‘ओ रोमियो’ की रिलीज 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक पर तय हुई है, जो इसे रोमांस और एक्शन के लिए सही समय बनाता है।

WhatsApp Image 2026-01-21 at 4.34.06 PM

विवाद भी आया सामने

फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आया है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। उनका आरोप है कि फिल्म में उनके पिता की नेगेटिव इमेज दिखाई गई है। उन्होंने रिलीज़ टालने और 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। साथ ही, सपना दीदी और उनके पिता के बीच वास्तविक रिश्ते को लेकर फिल्म में दिखाए गए लव एंगल पर भी आपत्ति जताई गई।

ये भी पढ़ें  Sunny Deol Ikka Trailer: मर्डर केस, कोर्ट में इंसाफ की जंग, सनी देओल का दमदार कमबैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button