Uttarakhand

फाइव डे वीक की मांग: बैंकों में ताले डाल सड़कों पर उतरे कर्मचारी…गूंजे सरकार विरोधी नारे

उत्तराखंड में बैंक कर्मियों की हड़ताल ठप रहा हजारों करोड़ का कारोबार, यूनाइटेड फोरम ने की अगुवाई

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 27 जनवरी 2026:

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ यूनियनें राष्ट्रीय हड़ताल पर रहीं। हड़ताल का व्यापक असर उत्तराखंड में देखने को मिला, जहां सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे प्रदेश में हजारों करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।

राजधानी देहरादून में बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूएफबीयू देहरादून के संयोजक कॉमरेड इन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एस्लेहाल स्थित सेंट्रल बैंक के पास प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग कोई नई नहीं है। सात दिसंबर 2023 को भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच हुए समझौते और आठ मार्च 2024 को जारी सेटलमेंट व जॉइंट नोट में इस संबंध में सिफारिशें की गई थीं। इसके बावजूद अब तक सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

Advertisement

यूनियन नेताओं का कहना है कि दो वर्षों से मामला लंबित होने के कारण बैंक कर्मियों को मजबूरन राष्ट्रीय हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान इन्द्र सिंह रावत, अनिल जैन, हेमंत मल्होत्रा, चंद्रकांत जोशी और कमल तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें  DAV PG College में Student Union Election : ABVP-NSUI ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किए घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link