Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार की पहल: खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों का होगा सम्मान, खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू

खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं- 24 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, अलग-अलग पुरस्कारों के लिए तय किए गए मानक, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार व लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार जैसे सम्मान से जाएगा नवाजा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पुरस्कारों का उद्देश्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित कर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल रत्न और हिमालय रत्न पुरस्कार वर्ष 2025 के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के लिए भी चयन से पहले किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ संबंधित मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ की संस्तुति और सभी खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों की पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर दिया जाएगा, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए प्रशिक्षक द्वारा तैयार किए गए श्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा। रेखा आर्या ने कहा कि प्रशिक्षकों के लिए मान्यता प्राप्त खेल संस्थान से एक वर्षीय डिप्लोमा, छह सप्ताह का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम अथवा संबंधित राष्ट्रीय खेल संघ का प्रमाणन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए केवल ओलंपिक, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, सैफ खेल, राष्ट्रीय खेल और अन्य अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों को ही मान्यता दी जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सृष्टि कंडारी मामला: CB-CID उठाएगी सच्चाई से पर्दा, धामी ने गृह सचिव को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button