Lucknow City

लखनऊ में आज छह घंटे की बिजली कटौती: इन मोहल्लों के हजारों लोग होंगे परेशान

मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण अलीगंज कॉलोनी के सेक्टर-जे, सेक्टर-आई और एन-1 क्षेत्र और निरालानगर क्षेत्र में सेक्टर-सी, डी, क्यू, एच और के में शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

लखनऊ, 28 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन के समय कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ठंड के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों और दुकानों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ने की आशंका है। बिजली विभाग द्वारा मरम्मत और रखरखाव से जुड़े कार्य कराए जाने के कारण यह कटौती की जा रही है।

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज के गोयल चौराहा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान अलीगंज सेक्टर-जे, सेक्टर-आई और एन-1 क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। इन इलाकों में बड़ी संख्या में आवासीय कॉलोनियां हैं। यहां दिन के समय बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

इसी तरह शहर के निरालानगर क्षेत्र में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। यहां सेक्टर सी, डी, क्यू, एच और के में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में हीटर, ब्लोअर और अन्य जरूरी उपकरण बिजली पर निर्भर हैं। ऐसे में लंबे समय तक कटौती से दैनिक जीवन प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें:

बिजली विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से जरूरी इंतजाम कर लें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित उपकेंद्र से संपर्क करें। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की कटौती की सूचना पहले से व्यापक स्तर पर दी जाए जिससे असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें  464 करोड़ का 'सुशासन कैंपस' तैयार : अब यहीं गढ़े जाएंगे UP के भविष्य के IAS-PCS, कल CM करेंगे लोकार्पण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link