Lucknow City

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा उल्लास : गोमती किनारे खिले मेले, मिट्टी के खिलौनों ने लूटी शोहरत

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक मेलों में दिखी आस्था और लोकसंस्कृति की झलक, जवाबी भजन-कीर्तन भी हुए

राम दशरथ यादव

लखनऊ, 5 नवंबर 2025

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मेलों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गोमती नदी के तटवर्ती इलाके सलेमपुर, शेखनाघाट, नेगुलवीर बाबा, सूरजकुंड सरई, सुरियामऊ, घुसकर, गौरिया घाट और इंदिरा जल सेतु देवरिया पर लगे पारंपरिक मेलों में भक्ति, उल्लास और लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली।

मेलों में मिट्टी के खिलौनों की दुकानों ने खास आकर्षण बटोरा। गुल्लक, मूर्तियां, तोता, चकिया और गाय जैसे पारंपरिक खिलौनों की चमक ने सभी का मन मोह लिया। खरीदारों की भीड़ के बीच कुम्हारों की कला की खूब सराहना हुई।

ये भी पढ़ें:

गोसाईगंज किले पर नेगुलाबीर बाबा मेला में भंडारा और जवाबी भजन-कीर्तन का आयोजन शेखनापुर के धीरेन्द्र यादव की ओर किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी, दुर्गा जी, शिव जी, विष्णु जी सहित अन्य देवालयों में दर्शन-पूजन किया।

Advertisement

मेला समिति के शिवनाथ गुप्ता, कमलकांत मिश्रा, दिनेश प्रधान, सुधा यादव, जगदीश, हरिओम, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अर्चना रावत, करुणेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे।

सलेमपुर और सरई के सूरजकुंड मेले में श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया, वहीं इंदिरा जल सेतु देवरिया मेले का शुभारंभ मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज की महंत दिव्यागिरी महाराज ने किया।

ये भी पढ़ें  Lucknow Metro : पुराने लखनऊ की बदलेगी सूरत! 1,632 करोड़ से बनेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, चौक तक दौड़ेगी रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link