Lucknow CityNationalReligious

30 साल बाद आज बना ऐसा दुर्लभ ग्रह योग, जानिए किन राशियों पर बरसेगी शनि और शुक्र की कृपा

लगभग 30 साल बाद आज शनि और शुक्र के दुर्लभ अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। यह योग वृषभ, मकर और मीन राशि वालों के लिए तरक्की, आर्थिक मजबूती और अच्छे समय की शुरुआत के संकेत दे रहा है

लखनऊ, 28 जनवरी 2026:

ज्योतिषीय दृष्टि से आज एक खास दिन माना जा रहा है क्योंकि द्रिक पंचांग के अनुसार आज लगभग तीन दशकों के बाद शनि और शुक्र ग्रह एक दुर्लभ स्थिति में एक-दूसरे से 45 डिग्री पर आ रहे हैं। इस विशेष ग्रह स्थिति से अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। जहां शनि को कर्म, अनुशासन और प्रभाव का प्रतीक माना जाता है, वहीं शुक्र सुख, वैभव और ऐश्वर्य का कारक ग्रह है। इन दोनों ग्रहों का यह खास संयोग कुछ राशियों के जीवन में मान-सम्मान, आर्थिक मजबूती और प्रगति के नए अवसर ला सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह पूरा आकलन चंद्र राशि को आधार मानकर किया गया है।

अर्धकेंद्र योग क्यों माना जाता है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग को बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। किसी भी जातक की कुंडली में इस योग के बनने से जीवन में अच्छे समय की शुरुआत मानी जाती है। यह योग करियर, धन, पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन को मजबूत करता है। आज बन रहा यह योग कुछ खास राशियों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-28 at 9.08.30 AM

वृषभ राशि के लिए सुनहरा अवसर

अर्धकेंद्र योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। गोचर कुंडली में शुक्र नौवें भाव और शनि तीसरे भाव में विराजमान हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और सुख समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और धार्मिक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मकर राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र का अर्धकेंद्र योग भाग्य का पूरा सहयोग दिला सकता है। यह योग मिलाजुला लेकिन सकारात्मक फल देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और शत्रुओं पर विजय पाने में सफलता मिल सकती है। भूमि और भवन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।

मीन राशि वालों के लिए सफलता का दौर

मीन राशि के जातकों के लिए आज से अच्छा समय शुरू होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और आय के नए स्रोत खुलने के संकेत मिल रहे हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो करियर और जीवन में नई दिशा दे सकते हैं। कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं क्योंकि मजबूत ग्रह योग साथ दे रहे हैं। शनिदेव की कृपा से स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  अमृत भारत योजना से बदला ऐशबाग रेलवे स्टेशन का चेहरा, बृजेश पाठक बोले- देश के साथ चल रहा यूपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link