Uttar Pradesh

“नोएडा में ऊंट का कहर: बुजुर्ग पर हमला, कान और हाथ पर किया वार, कुत्तों के बाद एक और खतरा”

नोएडा,18 अक्टूबर 2024

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की गौर सौन्दर्यम सोसायटी के पास पार्क में सुबह के समय टहल रहे एक 72 वर्षीय बुजुर्ग पर ऊंट ने हमला कर दिया। इस दौरान पार्क में टहल रहे कई लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इतनी ही देर में बुजुर्ग के कान और हाथ पर ऊंट ने काट लिया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौर सौन्दर्यम सोसायटी के एक टावर में कमल दत्त शर्मा फ्लैट नंबर 812 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 72 वर्षीय कमल दत्त शर्मा सुबह के समय पार्क में टहल रहे थे। इस दौरान ऊंट ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाकर मदद के लिए गुहार लगाई। इसके बाद भी ऊंट ने उनके कान और हाथ पर काट लिया।

एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि ऊंट के हमले के कारण बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घाव को देखकर दोनों कानों पर टांके लगाए है। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। एओए और परिजनों ने ऊंट के मालिक की तलाश के लिए पुलिस से भी मदद मांगी है, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी के खनन घोटाले में आईएएस अफसर को राहत, सीबीआई को नहीं मिली केस चलाने की अनुमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link