Hardoi City

UGC के नए नियम पर हरदोई में उबाल… छात्रों ने बताया ‘काला कानून’, पीएम को भेजा ज्ञापन

यूजीसी के नए नियम के खिलाफ हरदोई में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा, ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लेने की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

हरदोई, 28 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियम के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। एक संगठन और सीएसएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इसे विभेदकारी और काला कानून बताते हुए जनआक्रोश मार्च निकाला।

राम जानकी मंदिर से कलेक्ट्रेट तक मार्च

यह विरोध प्रदर्शन स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। मंदिर परिसर में धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए पहुंचे। पूरे रास्ते सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित यह कानून उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के नाम पर आपसी टकराव और भेदभाव को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें:

संविधान उल्लंघन का आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि यह नियम संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कानून प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कानून में आरोपी के लिए कठोर दंड का प्रावधान है, लेकिन झूठे आरोप लगाने वालों पर कोई कार्रवाई तय नहीं है। इससे सामान्य वर्ग के शिक्षक और छात्रों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न बढ़ सकता है। युवाओं ने मांग की कि इस कानून को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: अखाड़ों में प्रवेश दीक्षा से इटली की मरियम बनीं शिवानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link