Uttarakhand

WINGS INDIA 2026 : उत्तराखंड को राष्ट्रीय सम्मान, एविएशन सेक्टर में मिला बड़ा मुकाम

चारधाम हेली सेवाएं, दुर्गम इलाकों की कनेक्टिविटी और हेली-टूरिज्म की देशभर में सराहना

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 31 जनवरी 2026:

उत्तराखंड को एविएशन सेक्टर में किए गए बेहतरीन काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित WINGS INDIA 2026 के दौरान उत्तराखंड को Best State for Promotion of Aviation and Ecosystem के सम्मान से नवाजा गया।

यह पुरस्कार राज्य सरकार की प्रभावी एविएशन नीति, हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार और हेली सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए दिया गया। सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव आशीष चौहान, संजय टोलिया समेत कई अधिकारी और एविएशन सेक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

abc9f00c-28f7-46e0-88b4-91d66df6ed84

Advertisement

चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं से बदली तस्वीर

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एविएशन सेक्टर का इस्तेमाल सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए हेली सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया। इसके साथ ही हेलीपोर्ट और हेलीपैड का विकास, यात्रियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन हालात में हवाई संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल उत्तराखंड की खास पहचान बना है।

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग यात्रियों को मिली राहत

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के जरिए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और कम समय में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली। इस पहल की देशभर में सराहना हुई और इसे उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि माना गया।

दुर्गम इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर जोर

सीमांत और दूर-दराज के पर्वतीय इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, उड़ान योजना के तहत एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन और हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी WINGS INDIA 2026 के मंच पर खास तौर पर सराहा गया।

मुख्यमंत्री बोले, यह टीमवर्क का नतीजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में चारधाम यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह राष्ट्रीय सम्मान राज्य में पर्यटन, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नए रास्ते खोलेगा।

ये भी पढ़ें  SIR : धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘हेडलाइन नहीं, पूरी फाइल देखिए’, जमीन के आरोपों पर भी घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link