मनोरंजन डेस्क, 3 फरवरी 2026:
साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का अगला भाग, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीजर आज रिलीज हो गयाा है। फैन्स इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। टीजर में हमजा अली मजारी का इंटेंस और खतरनाक अवतार नजर आया है, जो दर्शकों को बताता है कि इस बार कहानी पूरी तरह रिवेंज और थ्रिलर से भरी होगी।
ल्यारी की कहानी और जासूसी का नया ट्विस्ट
करीब 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में हमजा की पिछली जिंदगी और ल्यारी पर कब्जे की झलकियां दी गई हैं। इसके अलावा टीजर में पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके की गैंगवार, अंडरवर्ल्ड और राजनीति को दिखाया गया है। हमजा अली मजारी इस बार भारतीय जासूस के रूप में अंडरकवर काम करता दिखेगा। पहली फिल्म में भारत तक खुफिया जानकारी पहुंचाने के बावजूद मुंबई में 26/11 हमलों का हिस्सा दिखाया गया था। अब पार्ट 2 में जासूस की चुनौतियों, देशभक्ति और आतंकियों का सफाया करने की कहानी दिखाई जाएगी। फैन्स का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ मूवी नहीं बल्कि मूवमेंट होगी। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
पोस्टर में दिखा रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार
फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में बारिश में भीगे हुए खड़े हैं, मुट्ठी बंद और इंटेंस नजरों के साथ। पीछे लाल रोशनी में फिल्म का टाइटल लिखा है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।”
View this post on Instagram
5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
जहां पहली फिल्म केवल हिंदी में थी, वहीं ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पैन इंडिया रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। रणवीर ने फिल्म के पोस्टर को पांच भाषाओं में साझा कर फैन्स के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
सिनेमाघरों में कब आएगी ये फिल्म?
रणवीर की ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फैन्स अपनी थ्योरीज़ शेयर कर रहे हैं। पहली फिल्म में हमजा अपनी बातें खूफिया डायरी में लिखता था और अब कहा जा रहा है कि यही डायरी उसके लिए मुसीबत खड़ी करेगी। कुछ का मानना है कि यलीना हमजा को धोखा दे सकती है, जबकि कुछ का कहना है कि हमजा का प्यार केवल मिशन तक सीमित है।






