Raebareli City

नौकरी दिलाने के नाम पर आया एक फोन कॉल… मांगे गए पैसे, बीएसए ने की पुलिस से शिकायत

रायबरेली में कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती में चयन दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से फोन पर रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायतें सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और पुलिस से जांच की मांग की गई

विजय पटेल

रायबरेली, 6 फरवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हैकरों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अज्ञात लोग फोन कर रुपये की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये कॉल पांच अलग अलग फोन नंबरों से किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

पैसे भेजने के लिए दिया जा रहा खाता नंबर

ये भी पढ़ें:

आवेदकों के अनुसार, कॉल करने वाले लोग चयन कराने का दावा कर रहे हैं और इसके बदले रुपये मांग रहे हैं। हैकरों ने अभ्यर्थियों को इंडियन बैंक का एक खाता नंबर भी दिया है, जिसमें पैसे भेजने को कहा जा रहा है। कुछ आवेदकों को इस तरह के कॉल मिलने के बाद पूरे मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची।

Advertisement

73 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया

गौरतलब है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कुल 73 शिक्षण और गैर शिक्षण पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत करीब 1300 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया था। साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति के माध्यम से संपन्न कराई गई थी।

बीएसए ने दी पुलिस को जानकारी

आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को पत्र के माध्यम से दी है और जांच की मांग की है। बीएसए ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें रुपये लेने देने का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही बीएसए कार्यालय की ओर से सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे ऐसे फोन कॉल से सतर्क रहें, किसी को भी रुपये न दें और इस तरह की कॉल आने पर तुरंत पुलिस या बीएसए कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में पुलिस इनकाउंटर : बिहार के बदमाश को गोली मारकर पकड़ा, दो साथी भी दबोचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link